Breaking News

अल्मोड़ा के ध्रुव रावत ने लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

अल्मोड़ा: 9 वें लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में युवा बैडमिंटन खिलाड़ी ध्रुव रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिश्रित युगल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ध्रुव ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी जोड़ीदार मनीषा के साथ खेलते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

 

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बी एस मनकोटी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नाइजीरिया के लागोस में 26 से 29 अगस्त तक आयोजित इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में ध्रुव रावत और मनीषा की जोड़ी ने नाइजीरिया की बाबतुंदे और अदेकुंले की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-14, 21-14 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

 

फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ध्रुव रावत और मनीषा की जोड़ी ने भारत की सात्विक रेड्डी और राधिका की जोड़ी को 21-17, 17-21, 16-11 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मुकाबले के दौरान विपक्षी जोड़ी के खिलाड़ी के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद ध्रुव की जोड़ी को विजेता घोषित किया गया।

 

ध्रुव रावत की इस शानदार उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ और जिला बैडमिंटन संघ में खुशी की लहर है। उत्तराखंड बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बी.एस. मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, चीफ कोच डी.के. सेन तथा जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, सचिव डॉ संतोष बिष्ट, उप सचिव संजय नज्जौन, डीके जोशी, नंदन रावत बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए ध्रुव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Check Also

Road accident: अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी, एक की मौत, चालक समेत 2 लोग घायल

  अल्मोड़ा: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर खाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *