अल्मोड़ा: शिक्षक नितेश काण्डपाल वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। उनका विवाह नैनीताल के सूखाताल, मल्लीताल निवासी माया पंत एवं स्व. गिरीश चंद्र पंत की पुत्री भूमिका (शानू) के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।
मंगलवार, 24 नवंबर को नितेश के तल्ला गुरुरानी खोला स्थित आवास से बारात टीआरसी नैनीताल के लिए रवाना हुई। जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में संपन्न हुईं।
नितेश काण्डपाल राजकीय शिक्षक संघ धौलादेवी के ब्लॉक मंत्री हैं। वह वर्तमान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चैलछीना में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
विवाह समारोह में कुटुंबीजनों, रिश्तेदारों और पारिवारिक मित्रों के साथ ही राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षकों और पत्रकारों ने शिरकत की। सभी ने नवदंपति को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
India Bharat News Latest Online Breaking News