Breaking News
breaking
breaking

Almora breaking: रेस्टोरेंट संचालक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

अल्मोड़ा। नगर से लगे घुरसो गांव के पास आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक रेस्टोरेंट संचालक बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घुरसो, कालीमठ के पास आज सुबह लोगो को एक व्यक्ति का शव दिखा। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चौकी प्रभारी एनटीडी एसआई बिशन लाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। मृतक की शिनाख्त करने पर उसकी पहचान महेंद्र सिंह भाकुनी पुत्र स्व. जगत सिंह, निवासी ग्राम बेह, पातलीबगड़ अल्मोड़ा के रूप में हुई। मृतक नगर के जाखनदेवी मोहल्ले में किराए के कमरे में रहता था।

यह हादसा बीती रात हुवा है। पुलिस को शनिवार यानी आज सुबह करीब 6 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर में चोट के कोई निशान नही है। पुलिस अंदेशा जता रही है कि मृतक अपने कालीमठ स्थित रेस्टोरेंट से वापस अल्मोड़ा की ओर आ रहा होगा। इस दौरान वह मुख्य सड़क से बाइक समेत घुरसो लिंक मार्ग में जा गिरा।

फिलहाल पुलिस ने परिजनो को बुलाकर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

अल्मोड़ा:: सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी को दी भावभीनी विदाई, कार्यशैली व व्यवहार की प्रशंसा की

अल्मोड़ा। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम भरत त्रिपाठी का स्थानांतरण होने पर सोमवार को विदाई …

preload imagepreload image
11:19