Breaking News

Road accident: कुमाऊं में दर्दनाक हादसा, 4 महिलाओं की मौत, मचा कोहराम

डेस्क। उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे है। पिथौरागढ़ के बेरीनाग में एक भीषण हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल जो गए। पुलिस ने सभी शव कब्जे में ले लिए है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पुनिगांव हाल निवासी, हल्द्वानी चंदन सिंह बसेड़ा अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ पूजा पाठ के लिए गांव आये थे। रविवार को चंदन सिंह बसेड़ा मूल गांव में पूजा कर अपने परिवार के साथ कार से बागेश्वर की तरफ जा रहे थे। तभी थल से 9 किमी दूर पमतोड़ी के पास दोपहर करीब एक बजे उनका गाड़ी से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब एक महिला में उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतकों के नाम

1- तुलसी देवी(53) पत्नी चंदन सिंह बसेड़ा
2- आशा बसेड़ा(50) पत्नी गोविंद सिंह बसेड़ा
3- तारा देवी (50) पत्नी बलवंत सिंह, निवासी, मंडलसेरा, बागेश्वर
4- देवकी देवी (90) पत्नी धन सिंह बसेड़ा

घायलों के नाम

1- चंदन सिंह बसेड़ा (61)
2- गोविंद सिंह बसेड़ा (57)

Check Also

बीजेपी का डबल इंजन क्वारब में हुआ फेल, व्यापार मंडल ने सरकार व जिला प्रशासन पर उठाएं सवाल

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह और नगर महासचिव वकुल साह ने …

preload imagepreload image
08:09