Breaking News

अल्मोड़ा: BJP महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 14 महिलाओं को दिया ‘सुषमा स्वराज अवार्ड’

अल्मोड़ा: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के आह्वान पर महिला मोर्चा की जिला इकाई द्वारा बुधवार को नगर के एक होटल के सभागार में ‘सुषमा स्वराज अवार्ड’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में विशेष कार्य करने वाली 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने व दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मनोरमा जोशी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. प्रीति पंत, खेलकूद के क्षेत्र में हीरा कनवाल, पत्रकारिता के क्षेत्र में कंचना तिवारी, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. भीमा मनराल, पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में डॉ. वसुधा पंत, आशा कार्यकर्ता के रूप में चंपा पांडे, गंगा बिष्ट, मौन पालन कर स्वरोजगार करने के लिए निर्मला फर्त्याल व कमला भट्ट, ऐपण कला क्षेत्र में काम करने वाली नमिता तिवारी, मशरूम उत्पादन कर स्वरोजगार अपनाने वाली पार्वती बिष्ट, सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य करने वाली लता पांडे व महिला उपभोक्ता सहकारी समिति में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मंजु पंत को सम्मानित किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने महिला मोर्चा को इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्व. सुषमा स्वराज का महिलाओं के लिए जो विजन था, केंद्र व राज्य सरकार आज उसी दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्व. सुषमा स्वराज ने एक बेबाक वक्ता व कुशल नेत्री के रूप में देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ी। हम सभी को उनके बताए मार्गों पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

महिला मोर्चा की जिला प्रभारी दीपा आर्या ने कहा कि भाजपा प्रत्येक स्तर पर महिलाओं के पक्ष में मजबूती से खड़ी हुई है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वह समाज की प्रत्येक बहन तक पहुंचने में सफल है।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने कहा कि आज महिलाएं समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राष्ट्र के निर्माण में निरंतर योगदान देते हुए अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां पर हमारी बहनें और बेटियां अपनी दस्तक न दे रही हों। कार्यक्रम का संचालन लता पांडे ने किया।

कार्यक्रम में सह संयोजक रेखा आर्या, महिला मोर्चा जिला प्रभारी कैलाश गुरुरानी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, अजित कार्की, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, गोविन्द मटेला, नगरध्यक्ष अमित साह मोनू, गोदावरी चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष सोमेश्वर लता पंत, ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष हंसी मेहरा, हवालबाग मंडल अध्यक्ष सरस्वती बिष्ट, लमगड़ा मंडल अध्यक्ष ललिता ढैला, स्याहीदेवी मंंडल अध्यक्ष कमला जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष भावना तिवारी, मंडल अध्यक्ष भैसियाछाना हीरा खड़ाई, बीना नयाल, उषा शर्मा, तारा जीना, रमा जोशी, राजा खान, मनोज जोशी, दर्शन रावत, जगत तिवारी, जगत भटृ, प्रेम लटवाल, सलमान अंसारी, राधिका जोशी, गंगा जोशी, इंदिरा बिष्ट, पूनम जीना, भवानी, शोभा वाणी, हेमा वाणी, कमला बिष्ट, रूपा वाणी, संजय बिष्ट, मनीष बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

अल्मोड़ा:: सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी को दी भावभीनी विदाई, कार्यशैली व व्यवहार की प्रशंसा की

अल्मोड़ा। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम भरत त्रिपाठी का स्थानांतरण होने पर सोमवार को विदाई …

preload imagepreload image
06:34