Breaking News

उत्तराखण्ड़ में सड़क हादसा: एक ही गांव के 4 युवकों की मौत.. मचा कोहराम

डेस्क। उत्तराखंड में एक बार फिर दिल को दहला देने वाला एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मेले से लौट रहे युवकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामला देहरादून जिले के जौनसार क्षेत्र का है। बीते देर रात हाजा दसोऊ मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार दसौ गांव निवासी कार सवार लोग मोइला टाप के बुग्याल में लगे बिस्सू मेला देख कर वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान रात में घर लौटते वक्त दसौ गांव से पहले कार अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें- 

अल्मोड़ा (बड़ी खबर): नाबालिग ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म.. जान से मारने की धमकी

हादसे में कार सवार दसौ निवासी प्रीतम पुत्र सूरत सिंह व बरदावर सिंह पुत्र जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल संजय पुत्र महावीर और रणबीर पुत्र श्याम सिंह निवासी दसौ ने उपचार को हायर सेंटर विकासनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कार हादसे में गंभीर घायल जय सिंह का विकासनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

चकराता के प्रभारी तहसीलदार जेएस नेगी ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।

 

Check Also

विश्व के सैन्य इतिहास में मील का पत्थर है ऑपरेशन सिंदूर: रेखा आर्या

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा …

preload imagepreload image
13:34