Breaking News

उत्तराखंड में फिर हो गया बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत 3 घायल

डेस्क। उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। हर रोज सड़क हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे है। उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घनसाली ब्लॉक में घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर पौखार के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में सवार लोगों की चीख पुकार निकल पड़ी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची।

इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पिलखी अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शवों के शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।

मृतकों के नाम

लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्राह्मी दत्त, निवासी ग्राम सौड़ उम्र लगभग 66 वर्ष
प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र 44 वर्ष
गुणानंद पुत्र चिंतामणि उम्र 65 वर्ष
बिहारी लाल पुत्र श्योला लाल उम्र लगभग 65 वर्ष
हेमा देवी पत्नी चंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष

घायलों के नाम

विजय राम विजय राम पुत्र केवल राम, निवासी ग्राम सौड़
राजेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी ग्राम सौड़
चालक बच्चन सिंह, निवासी ग्राम बुटवा थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल

Check Also

अल्मोड़ा:: सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी को दी भावभीनी विदाई, कार्यशैली व व्यवहार की प्रशंसा की

अल्मोड़ा। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम भरत त्रिपाठी का स्थानांतरण होने पर सोमवार को विदाई …

preload imagepreload image
12:34