Breaking News

प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में बोले मदन कौशिक- ‘भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का अहम योगदान’

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार 28 जून से शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, नैनीताल लोक सभा क्षेत्र से पूर्व सांसद बलराज पासी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी आज इस मुकाम तक है। पार्टी को यहां तक पहुंचाने के लिए कई समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपनी कुर्बानियां दी। कार्यकर्ता एक विचार के लिए समाज में काम करने के लिए आए थे और समाज की परिस्थितियों को समझते हुए उन्हें राजनीतिक संगठन का स्वरूप लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान देकर भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी। दो विधान दो प्रधान दो संविधान का सबसे पहले विरोध श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा किया गया और कश्मीर में ही उनका बलिदान हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि 2014 के बाद देश ही नहीं पूरे विश्व को नरेंद्र मोदी जैसे नेता का मिलना सौभाग्य का विषय रहा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत को पूरी दुनिया विश्व गुरु के रूप में देख रही है।

ये भी पढ़ें

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पहुंचे अल्मोड़ा, जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि 2014 के निर्वाचन के बाद देश एक ऐसे युगांतकारी परिवर्तन का गवाह बना, जिसने पूरे भारत को एक नई दिशा प्रदान की। गठबंधन राजनीति और अस्थिरता को समाप्त करने वाला यह दौर भारत को मजबूत करने की ओर ले गया।

कार्यक्रम का संचालन महेश नयाल ने किया। इस दौरान वर्ग व्यवस्थापक के रूप में प्रो. एसएस पथनी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, सुभाष पांडे, गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट विनीत बिष्ट, संदीप सिंह भोज, राहुल वोहरा, अर्जुन बिष्ट, अमित शाह मोनू, सौरभ वर्मा, हरीश कनवाल, राजा खान, सलमान अंसारी, पीयूष कुमार, धर्मवीर आर्य, महिपाल बिष्ट, किरण पंत, ममता भट्ट, बीना नयाल, प्रेमा मेर, मीना नेगी, निशा बिष्ट, रेखा आर्य, बबीता, हेमा सुप्याल, निर्मला जोशी, चंपा पांडे, नरेंद्र प्रसाद के अलावा कई पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

अल्मोड़ा:: सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी को दी भावभीनी विदाई, कार्यशैली व व्यवहार की प्रशंसा की

अल्मोड़ा। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम भरत त्रिपाठी का स्थानांतरण होने पर सोमवार को विदाई …

preload imagepreload image
09:17