Breaking News

अल्मोड़ा: ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान… पं. गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट से होगा यात्रा का शुभारंभ

अल्मोड़ा: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित है। भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर से बढ़ रही है। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत करने जा रही है। जिसकी शुरुआत 26 जनवरी से होगी। इस अभियान को लेकर अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है और कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है।

सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में हवालबाग ब्लाक की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। जिसमें तय किया गया कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूंट से यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान धामस न्याय पंचायत का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से किशन सिंह बिष्ट को न्याय पंचायत धामस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू ने कहा कि प्रदेश में आज बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। जीरो टालरेंस का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार भर्ती घोटाले उजागर हो रहे है। जिससे प्रदेश का युवा त्रस्त है। भाजपा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। ​युवा आगामी चुनावों में भाजपा को इसका माकूल जवाब देगा। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे।

इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ​निर्णय लिया है कि जिन स्थानों पर भारत जोड़ो यात्रा जहां नहीं पहुंच पा रही है वहां कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाएगी। यह यात्रा के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न ब्लाकों, गांवों व कस्बों में जाकर झंडा रोहण व बैठकें की जाएंगी।

बैठक में ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, अमर सिंह बिष्ट ,मनोज बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट, आशुतोष कनवाल, रमेश लटवाल, आनंद सिंह, हिमांशु बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, विक्रम सिंह, पान सिंह, चंदन सिंह भोज, कुंदन बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख नरेंद्र कुमार, भूपाल राम आदि मौजूद रहे।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …