Breaking News
Oplus_131072

हंस फाउण्डेशन की पहल: जागरूकता रैली निकालकर विद्यार्थियों ने दिया वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

 

 

अल्मोड़ा: हंस फाउंडेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन एवं क्लाइमेट एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित वनाग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना के तहत जिले के ताकुला एवं हवालबाग विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में वनाग्नि जागरूकता अभियान एवं रैली का आयोजन किया गया।

 

अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय को वनाग्नि की रोकथाम, वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और इस दिशा में जनसहभागिता को बढ़ावा देना था।

अभियान के अंतर्गत पीएम श्री शहीद कैप्टन बहादुर सिंह कैड़ा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सलोज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सारकोट में वनाग्नि जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली आयोजित की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान हंस फाउंडेशन की टीम ने परियोजना के उद्देश्यों एवं ग्राम स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। बताया गया कि स्थानीय समुदाय, वन अग्नि प्रबंधन समितियों एवं ग्राम स्तरीय फायर फाइटर्स की सक्रिय सहभागिता से वनाग्नि की रोकथाम और वन संसाधनों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर वन विभाग के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को वनों एवं वन्यजीवों के महत्व, वनाग्नि से होने वाले नुकसान तथा वन संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से जंगलों में आग लगने या वन्यजीवों से संबंधित किसी भी घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की।

 

पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। ग्राम स्तर पर वन संरक्षण एवं वनाग्नि रोकथाम में सक्रिय फायर फाइटर ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने जंगलों की निगरानी, पौधारोपण को बढ़ावा देने तथा चीड़ की सूखी पत्तियों (पिरूल) के एकत्रीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

विद्यालयों ने हंस फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान करते हैं। इससे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित होती है।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर वनाग्नि रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हंस फाउंडेशन की इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को वनाग्नि की रोकथाम एवं वन संरक्षण का संदेश अपने परिवार, आस-पड़ोस और स्थानीय समुदाय तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नाजा ताजिम , एस . के.चौधरी, हंस फाउंडेशन के सीडीएस राजनीश रावत, ब्लॉक समन्वयक अनीता कनवाल, वन दारोगा हरेन्द्र सतवाल, पंकज आर्या, पुलिस विभाग से चौकी प्रभारी ताकुला राजेंद्र कुमार, फायर फाइटर इन्द्रा देवी, उमा देवी, कैलाश, ज्योति, दीपक, शंकर, राजेंद्र, कंचन भोला, सुभाष , कुनाल समेत अन्य लोग आदि मौजूद रहे।

Check Also

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

  पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आकस्मिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *