Breaking News
Oplus_131072

लोक प्रबंधन विकास संस्था द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 37 विद्यालयों के 297 बच्चों ने लिया भाग

अल्मोड़ा: लोक प्रबंधन विकास संस्था की ओर से ताकुला, हवालबाग और भैसियाछाना विकासखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तीन वर्गों के अंतर्गत 37 विद्यालयों के 297 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 

प्रतियोगिता का आयोजन आठ केंद्रों पर किया गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज डीनापानी, कृषि इंटर कॉलेज विजयपुर पटिया, अनूप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बसौली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगोलाकोटली, राजकीय इंटर कॉलेज नाई, राजकीय इंटर कॉलेज सुनौली और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ताकुला सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

 

प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया था। कक्षा 4, 5 और 6 के विद्यार्थियों को कनिष्ठ वर्ग, कक्षा 7, 8 और 9 को मध्यम वर्ग तथा कक्षा 10, 11 और 12 को वरिष्ठ वर्ग में शामिल किया गया।

 

कनिष्ठ वर्ग के लिए ‘मोबाइल की अच्छाई और बुराई’, मध्यम वर्ग के लिए ‘पहाड़ों से बढ़ता पलायन : कारण एवं निवारण’ और वरिष्ठ वर्ग के लिए ‘कैसे हों हमारे जनप्रतिनिधि’ विषय निर्धारित किए गए थे।

 

संस्था की ओर से बताया गया कि प्रत्येक वर्ग से चार विजेताओं का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक चंद्रशेखर पाठक, ताराराम, भोपाल सिंह, पुष्पा भाकुनी, स्नेहा आर्य, नवीन मेहता, दीप्ति भोजक, हंसी पंत, चंपा मेहता, रेनू आर्य, सलोनी भोज, महेश, सुशील कांडपाल, अशोक भोज और राजेंद्र भोज सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।

Check Also

IMS यूनिसन यूनिवर्सिटी में हाफ मैराथन एवं वॉकथॉन का आयोजन, शोभित और शर्वी ने पाया पहला स्थान

  देहरादून: आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में हाफ मैराथन एवं वॉकथॉन का आयोजन किया गया। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *