अल्मोड़ा: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप्स के शेयरों में आई गिरावट के बाद एलआईसी व एसबीआई बैंक को हुए नुकसान के बहाने कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है।
जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसियों ने एलआईसी कार्यालय के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया और भाजपा विरोधी नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की जनता की कमाई को अपने पूंजीपतियों मित्रों के हवाले कर रही है। सरकार द्वारा जनता की खून पसीने की कमाई को डूबाने का काम किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि आज भाजपा सरकार जब से सत्ता में बैठी है पूर्व से ही विभागों का निजीकरण का कार्य कर रही है और आज एसबीआई व एलआईसी जैसे संस्थानों का निजीकरण कर देश की जनता के सुरक्षित धन में डाका डालने का काम कर रही है। जिससे देशवासियों में रोष व्याप्त है। आज मोदी सरकार केवल अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। यदि सरकार शीघ्र जन विरोधी नीतियों को वापस नहीं लेगी तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सरकार के कार्यकाल में देश की जनता की छोटी मोटी कमाई को सुरक्षित करने के लिए बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। आज भाजपा मोदी सरकार चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वह अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए जनता की सुरक्षा के खिलाफ निर्णय लेने का कार्य कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी पूर्णतः विरोध करती है।
नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ताराचंद्र जोशी ने कहा की रोजगारी-भ्रष्टाचार-कालाधन आदि मुद्दों को लेकर सत्ता में बैठी भाजपा सरकार समाज की जनता का शोषण कर रही है।
कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश सचिव आईटी शरद साह, त्रिलोचन जोशी, केवल सती, नवाज खान, अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, सलीम खान, मयंक बिष्ट, ललित, मनोज बिष्ट, पवन सिंह मेहरा, विक्रम सिंह रावत, लोकेश तिवारी, रोहन आर्य, वीरेंद्र सिंह, नितिन रावत, अमित बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष महेश चंद्र आर्य, पीसीसी सदस्य दान सिंह नेगी, गिरधर रौतेला, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस विपुल कार्की, दिनेश पिलख्वाल, मनोज वर्मा, अंबीराम आर्य, जगदीश पांडे, अभिषेक तिवारी, वैभव पांडे, विक्रम सिंह बिष्ट, चंदन सिंह भोज, सभासद सचिन आर्य, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज सनवाल, राजेश कुमार, डॉ. मनोज जोशी, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, जितेंद्र अधिकारी, विशाल शाह, राहुल खोलिया, निर्मल रावत, विमल कुमार, एम.एस राजपूत, देव मिश्रा, मोहन सिंह देवली, धीरज गैलकोटी आदि मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News