घटनास्थल पहुंची पुलिस, इलाके में फैली सनसनी
इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: कुमाउं के बागेश्वर जिले में घर में चार लोगों के शव मिलने की खबर सामने आई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। एक साथ चार लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है।
प्राप्त जाबकारी के मुताबिक घटना मंडलसेरा के जोशी गांव की है। जहां एक महिला व तीन बच्चों का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से ये लोग घर में ही बंद थे। परिवार का मुखिया लापता बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मूल रूप से कपकोट तहसील के शामा निवासी भूपाल राम घिरौली जोशीगांव में गोविंद बिष्ट के मकान में किराए पर रहता है। गुरुवार शाम कुछ युवक मकान की ओर पानी की लाइन ठीक करने पहुंचे। उन्हें वहां दुर्गंध का एहसास हुआ। इस पर देहरादून में रहने वाले गोविंद बिष्ट से संपर्क किया। उन्होंने कोतवाल कैलाश नेगी को फोन पर जानकारी दी।
कोतवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए तो वहां भूपाल राम की 35 वर्षीय पत्नी नीमा देवी, 14 वर्षीय बेटी अंजलि, आठ वर्षीय बेटा कृष्णा और छह माह के भास्कर के शव पड़े थे।
ग्रामीणों के अनुसार जिस मकान में घटना हुई है, वह गांव के किनारे है। इस कारण वहां लोगों का आना-जाना कम ही होता है। ग्रामीणों ने बताया कि छलड़ी के दिन आठ मार्च से परिवार का कोई सदस्य नहीं दिखाई दिया। गुरुवार को शव मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना छलड़ी के दिन की ही हो सकती है।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि अंदर चार लाशें मिली है। एक बिस्तर पर नीमा देवी का और कुछ दूरी पर अलग-अलग तीन बच्चों के शव थे। मामले की जांच की जा रही है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
हमसे यूट्यूब पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/