इंडिया भारत न्यूज डेस्क: पौड़ी जिले के सिम्मलचौड़ विकासखंड दुगडडा में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में ग्रामीण महिला उत्थान समिति, अल्मोड़ा द्वारा 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला स्वास्थ्य, आजीविका, जोखिम जागरूकता एवं वैज्ञानिक स्वभाव विषय को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवदुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की पूर्व अध्यक्ष उमा गुसाई ने दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुरूआत में संस्था के अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की। संस्था प्रतिनिधियों के द्वारा स्वयं सहायता समूह संगठन के उपस्थित सदस्यों को कार्यशाला सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को आजीविका उपार्जन, स्वास्थ्य, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ट्रेनर सीमा देवीलियान द्वारा घरेलू उत्पादन से धूप अगरबत्ती निर्माण में आवश्यक उपयोगी सामग्री के साथ प्रशिक्षण दिया। मशरूम ट्रेनर मीनाक्षी द्वारा सभी महिला समूह के सभी सदस्यों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सुनीता द्वारा स्वास्थ्य पोषण से संबंधित जानकारी महिलाओं को दी गई।
संस्था सचिव आनंद बिष्ट व संस्था प्रतिनिधि अरविंद बिष्ट द्वारा प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका पर विस्तार से जानकारी दी। विषय विशेषज्ञों द्वारा महिला समूह के महिलाओं को वैज्ञानिक तकनीकी से कम लागत कम समय में अपना स्वरोजगार करने के सुझाव दिए।
कार्यशाला में विभिन्न ग्रामों से ग्राम समूह संगठनों के 35 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/