Breaking News

Dussehra mahotsav 2023: अल्मोड़ा का ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव 24 को, शहर में यहां होगा पुतलों का दहन

अल्मोड़ा: धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक दशहरा महोत्सव आगामी 24 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस बार पुतला दहन जूलॉजी विभाग के प्रांगण में तो सांस्कृतिक कार्यक्रम जीआईसी खेल मैदान में आयोजित होंगे।

गुरुवार को दशहरा महोत्सव समिति द्वारा बैठक आहूत की गई। विचार विमर्श के बाद बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित रावण परिवार के पुतलों की झांकी मुख्य बाजार से पलटन बाजार होते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के जूलॉजी ग्राउंड पहुंचेगी। जहां जूलॉजी ग्राउंड में ही शाम 7 बजे सभी पुतलों का दहन होना सुनिश्चित हुआ हैं।

बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि दशहरा महोत्सव के पास अब तक 15 पुतलों के नाम दर्ज हो चुके हैं। जिसमें रावण, अहिरावण, मेघनाद, ताड़ीका, अक्षय कुमार, देवांतक, खर, दूषण, अतिकाय, कलकासुर, कुंड, त्रिशरा, मायासुर, मारीच, मकरासुर आदि शामिल हैं।

दशहरा पर्व के दिन इस बार सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के खेल मैदान में होना सुनिश्चित हुआ है। जो कि देर शाम 8 बजे से शुरू होंगे।

बैठक में समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, संजय साह रिक्खू, वैभव पांडे, कांची वर्मा, मनोज जोशी, उज्ज्वल जोशी, दीपक साह, मनोज सनवाल, दीप जोशी आदि मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक दिखाएंगे दम, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …