Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस

दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में किये गए थे भर्ती

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया। मनोहर जोशी की अचानक तबियत खराब होने के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। उनकी उम्र 86 वर्ष थी।

मनोहर जोशी का करीब 50 साल तक राजनीति से संबंध रहा। वे पार्षद, महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक से लेकर महाराष्ट्र के सीएम तक रहे। वे लोकसभा, राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री तथा लोकसभा अध्यक्ष भी रहे हैं।

उनके निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक शिवसेना के सीनियर लीडर मनोहर जोशी का शव दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके निवास स्थान पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद करीब दोपहर 2 बजे उनकी शवयात्रा निकाली जाएगी। दादर श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने मनोहर जोशी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

 

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे …