अल्मोड़ा। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री गंगा बिष्ट को उपाध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता परिषद का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
बुधवार को भाजपा नगर मंडल की ओर से चौघानपाटा में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और गंगा बिष्ट व पार्टी पक्ष में जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा की गंगा बिष्ट को दायित्व मिलने से सभी कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह का संचार हुआ है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा धामी सरकार ने महिलाओं को हमेशा से सम्मान देने का काम किया है। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा की गंगा बिष्ट को दायित्व मिलने से पार्टी व संगठन को 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती मिलेगी।
यहां मेयर अजय वर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, निवर्तमान जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, अमित साह, रेखा आर्या, पान सिंह मावड़ी, त्रिलोचन जोशी, ललित मेहता, संदीप श्रीवास्तव, अर्जुन बिष्ट, सौरभ वर्मा, प्रकाश बिष्ट, मनोज तिवारी, जगत तिवारी, चंदन रावत, दर्शन रावत, दीपक वर्मा, नरेन्द्र बिष्ट, जगत भट्ट, मनीष बिष्ट, राजा खान, चादनी खान, प्रेम लटवाल, गौरव कांडपाल, हिमाल शर्मा, गोविंद मटेला सहित अनके कार्यकर्ता मौजूद रहे।