Breaking News
Oplus_0

महिला कांग्रेस ने उठाई 33 फीसदी आरक्षण की मांग

अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महिला कांग्रेस ने 33 फीसदी आरक्षण को लागू किए जाने की मांग पर आवाज बुलंद की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 33 फीसदी आरक्षण लागू होने से महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा, जो समाज में बदलाव की शुरुआत करेगा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर निशाना साधा। कहा कि देश की 70 फीसदी महिलाएं असुरक्षित है मौजूदा केंद्र व राज्य की सरकारें महिलाओं के हित में काम करने में नाकाम रही हैं। महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान ननि की पार्षद जानकी पांडे का सम्मान किया गया।

यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला महामंत्री जया जोशी, तारा तिवारी, लीला जोशी, दीपा गोस्वामी, दीपा साह, लता तिवारी आदि मौजूद रहे।

Check Also

Big news

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक, TET की अनिवार्यता, प्रमोशन समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

-मंत्री बोले, सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान -कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक …