Breaking News

Almora: 38 साल की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए राम सिंह गैड़ा, 400 से अधिक उपार्जित अवकाश विभाग को किए समर्पित

अल्मोड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, धौलादेवी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात राम सिंह गैड़ा 38 साल 3 माह 4 दिन की लंबी सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए है। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज ​मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

राम सिंह गैड़ा एक ने एक कर्मठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। गैड़ा ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में कोई भी चिकित्सा अवकाश नहीं लिया। यही नहीं लगातार उपस्थित रहने के कारण उन्होंने अपने 400 से अधिक उपार्जित अवकाश विभाग को समर्पित किए है।

यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अति​थि मुख्य शिक्षा अधिकारी ने राम सिंह गैडा को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सदस्यों द्वारा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष भट्ट ने कहा कि सभी शिक्षक व कार्मिक पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सत्यनारायण ने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करने के लिए कहा गया।

शिक्षा समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी, पं गोवर्धन शर्मा इंटर कालेज ज्योली के प्रबंधक गिरीश चंद्र शर्मा, राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय सचिव कैलाश डोलिया, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री भूपाल चिलवाल, दीपक पांडेय, जनार्दन तिवारी, एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, देवेन्द्र पाठक द्वारा राम सिंह गैंडा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश चन्द्र तिवारी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक ने किया। इस दौरान उप शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एमडी सती, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेमा जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भगवान राम आर्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोविन्द सिंह रावत, विधि अधिकारी तारा चंद्र तिवारी, योगेन्द्र बिष्ट, जगदीश सोनाल, योगेश तिवारी, अर्जुन नेगी, प्रशासनिक अधिकारी त्रिलोक सिंह, भुवन सांगा, तनुजा, चंपा, जानकी, भूपाल सिंह, गोविन्द मेहता, सूर्य प्रताप सिंह, कुंदन कनवाल, मदन, गणेश राज, राजेन्द्र वर्मा, निधि, भुवन सिंह, सुरेन्द्र, ज्योति आर्या, प्रहलाद रावत, दीवान सिंह रावत, हेमंत जोशी, बलवंत सिंह तड़ागी, दीपिका मिश्रा, गीता आर्या, दीपक नेगी, हयात सिंह जैम्याल, जगदीश सोनाल, मोहम्मद हारून, ग़ौरव पांडेय, नवीन किरौला आदि मौजूद थे।

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …