अल्मोड़ा। जिले के मरचूला क्षेत्र में जंगल में एक महिला का शव मिला है। महिला बीते शाम जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। अंदेशा जताया जा रहा है कि बाघ ने महिला को मार डाला हो। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के मुतबिक मरचूला क्षेत्र की झड़गाव की रहने वाली 65 वर्षीय परी देवी घर में अकेली रहती थी। महिला लकड़ी बेचकर अपना जीवन यापन करती थी। बीते शुक्रवार की शाम वह लकड़ी लेने जंगल गयी थी। जिसके बाद वह वापस नही लौटी। बाद में ग्रामीणों ने ढूंढा तो जंगल मे महिला के चप्पल मिले लेकिन महिला का कोई सुराग नही लगा।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। आज सुबह 10 बजे उसका क्षत विक्षत शव बरामद किया गया।
बता दे कि बीते 1 मार्च को भी कार्बेट से सटे कालागढ़ रेंज में एक महिला को बाघ ने मार डाला था। डेढ़ माह में यह दूसरी घटना है। लोगो मे हड़कंप मचा हुवा है।
डीएफओ महातिम यादव ने बताया की महिला को या तो गुलदार ने मारा है या बाघ ने मारा है। इसकी जांच की जा रही है। डीएफओ घटनास्थल को रवाना हो गए है।
India Bharat News Latest Online Breaking News