Breaking News

Uttarakhand-(big breaking): IAS रामविलास को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। आय से अधिक संपति के मामले में लंबी पूछताच्वके बाद विजिलेंस की टीम ने आईएएस राम विलास यादव को बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

हाइकोर्ट की फटकार के बाद बीते बुधवार को वह देहरादून सतर्कता विभाग के ऑफिस पहुंचे थे। जहां विजिलेंस की टीम ने उनसे लगातार 14 घण्टे पूछताछ की।

विजलेंस के मुताबिक राम विलास यादव उनके सवालों का सही से जवाब नही दे पाए। जिनके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

घंटे में पूछे गए 70 सवाल

इससे पहले बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश पर रामविलास यादव विजिलेंस मुख्यालय जांच के दस्तावेजों पर जवाब देने और पूछताछ के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद उनके साथ 14 घंटे की पूछताछ में लगभग 70 सवाल पूछे गए। विजिलेंस के एक एसपी, दो डिप्टी एसपी, छह इंस्पेक्टर और एक ज्वाइन डायरेक्टर ने पूछताछ में शामिल रहे।

यादव के ठिकानों पर छापेमारी

गौर हो कि, आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव व एलडीए के पूर्व सचिव रामविलास यादव पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उनके लखनऊ के पुरनिया स्थित घर पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की थी। इसके अलावा यूपी के गाजीपुर और गाजियाबाद के ठिकानों पर भी विजिलेंस ने छापेमारी की थी।

Check Also

हंस फाउण्डेशन की पहल: जागरूकता रैली निकालकर विद्यार्थियों ने दिया वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

    अल्मोड़ा: हंस फाउंडेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन एवं क्लाइमेट एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित …