Breaking News
bjp logo

उत्तराखंड: Bjp ने लिया बड़ा एक्शन, इस मेयर को 6 साल के लिए किया निष्कासित

देहरादून। भाजपा ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। रुड़की मेयर गौरव गोयल को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है।

बता दें कि भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार द्वारा जारी निष्कासन पत्र के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार गौरव गोयल मेयर रुड़की को पार्टी की गतिविधियों एवं रीति नीति के इतर कार्य किए जाने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है, पार्टी से निष्कासित किए जाने का कारण नगर निगम रुड़की में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के मध्य विवाद, संपत्ति नवीनीकरण में मांगी गई 25 लाख की रिश्वत प्रकरण एवं पुलिस जांच विचाराधीन, विधायकों द्वारा घोषित कराई गई मुख्यमंत्री घोषणा में बाधा डालना, निर्धारित समय दो माह में रुड़की नगर निगम की बैठक आहूत न करना, रुड़की शहर का विकास बाधित करना व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तथा संगठन के बयान भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाए जाना बताया गया है।

Check Also

जागेश्वर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गोविंद कुंजवाल के भतीजे दिनेश कुंजवाल समर्थकों संग UKD में शामिल

अल्मोड़ा: अगस्त क्रांति के अवसर पर जागेश्वर विधानसभा में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपना …