अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर याद किया। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। गांधी और शास्त्री के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मजबूत भारत की नींव रखी। अपने असाधारण कार्यों से दोनों महापुरुषों ने आम जनमानस में अपनी विशेष छाप छोड़ी।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगर उपाध्यक्ष एनडी पांडे, महेश आर्या, राबिन भंडारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, पारितोष जोशी आदि मौजूद रहे।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz