Breaking News
Oplus_131072

भाजपा ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की, पीड़ितों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना

अल्मोड़ा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले के देशभर में गुस्से का माहौल है। भाजपा ने बुधवार शाम​ शिखर तिराहा स्थित शहीद पार्क में कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन धारण हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि निर्दोष लोगों पर किए गए आतंकी हमला निंदनीय और हृदयविदारक है। यह हमारे देश की एकता और अखंडता पर हमला है। सरकार सभी प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत और सहायता सुनिश्चित कर रही है, इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को उचित सजा सुनिश्चित करनी चाहिए।

शोक कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, राजीव गुरुरानी, धर्मेंद्र बिष्ट, किरन पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, कैलाश गुरुरानी, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, इंद्र मोहन भंडारी, मीरा मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, वसुधा पंत, पूनम पालीवाल, रेखा आर्या, दीपक कपूर, रिंकी भट्ट, आनंद कनवाल, मनोज तिवारी, संजय बिष्ट, आशीष गुरुरानी, संजय जोशी, भूपेंद्र वल्दिया, नवीन बिष्ट, आशीष कुमार, आजाद खान, बीना नयाल, ममता खत्री, हिमाल शर्मा, आनंद भोज, दिनेश मठपाल, सुनील कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Breaking news

Big Breaking: उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी, अब इन 6 IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव, देखें लिस्ट

  देहरादून: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों के तबादलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *