इंडिया भारत न्यूज डेस्क: एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार शाम टाइगर पर जुहू में फायरिंग की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अटैक में टाइगर बिल्कुल सुरक्षित हैं। लेकिन उनके ड्राइवर के हाथ में गोली लग गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार शाम जुहू में हुई इस फायरिंग में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई, तब टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी ली है। उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा म है कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का दावा करने वाला एक व्यक्ति हमले की जिम्मेदारी ले रहा है। साथ ही, उसने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के उन अन्य लोगों को भी धमकी दी है जो सलमान खान के साथ काम करते हैं।
इसमें अनिल पंडित नाम बताने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया, ‘टाइगर श्रॉफ को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने गैंग के निर्देशों को नजरअंदाज किया और सलमान खान के साथ काम करना जारी रखा।’
गौरतलब है कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।
टाइगर श्रॉफ पर किए गए जानलेवा हमले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने 15 विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, फॉरेंसिक टीम सीन की जांच कर रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News
