रुद्रप्रयाग: तिलवाड़ा-तैला के पास एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर करीब 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जो विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कुरछोला से जखनोली जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
एसडीआरएफ ने डीडीआरएफ और फायर सर्विस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर घायलों और दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके बाद शवों को अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
India Bharat News Latest Online Breaking News