Breaking News

अल्मोड़ा: शहीद दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव.. मिनी मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा। शहीद दिवस पर ‘सबक सामाजिक संस्था’ ने उत्तराखंड स्टेडियम सोमेश्वर में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस दौरान शहीद—ए—आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

सबक सामाजिक संस्था ने 5 हजार मीटर की मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया।जिसका शुभारंभ खेल प्रेमी कमल सिंह भंडारी ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर किया।मिनी मैराथन दौड़ में मनोज कुमार प्रथम, बलवंत सिंह नयाल द्वितीय तथा अरविंद सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

विजेताओं को स्वर्गीय दान सिंह बोरा फाउंडेशन सदस्य त्रिभुवन बोरा, सामाजिक जन प्रतिनिधि शिवेंद्र बोरा तथा सोमनाथ सांस्कृतिक मंच संरक्षक मदन मोहन सनवाल ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में आयोजक कमेटी के त्रिलोक सिंह बिष्ट, ललित कुमार, हर्ष जोशी, संतोष जोशी तथा पंकज लोहनी आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, कामाक्षी ने पाया पहला स्थान

  अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज मनान में विकासखंड ताकुला की द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर …