Breaking News
suiside

अल्मोड़ा- (बड़ी खबर): यहां खाई में मिला युवक का शव, दो दिन से चल रहा था लापता

अल्मोड़ा। दो दिन से लापता चल रहे युवक का आज शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। इस हादसे के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा हुवा है।

मूल रूप से हवालबाग ब्लॉक के भगतोला गांव व हाल निवासी जरूरी बाजार रानीखेत, महेंद्र सिंह नयाल का 23 वर्षीय बेटा रोहित नयाल बीते 24 अप्रैल की शाम को बाजार के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी ढूंढ़खोज की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। परिजनों ने रानीखेत कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक युवक का शव आज सुबह जामड़ क्षेत्र, रानीखेत में खाई में पड़ा मिला। घटना कि सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुवे है। कोतवाल राजेश कुमार में बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के पिता महेंद्र सिंह नयाल ताड़ीखेत ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बंगौड़ा में प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …