Breaking News
india bharat news logo
india bharat news logo

भाजपा नेत्री पुष्पा पांडे का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष (चंपावत) पुष्पा पांडे का निधन हो गया है। वह 52 वर्ष की थी। उनकी मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बतााया जा रहा है। रविवार सुबह शारदा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पुष्पा पांडे, फ़ाइल फ़ोटो

भाजपा नेत्री पांडे के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी समेत भाजपा के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। सीएम ने ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति व परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, महामंत्री हरीश पांडे, भाजपा नेता शंकर लाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, सुभाष थपलियाल, हर्षित गोयल, सनी वर्मा आदि के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया।

Check Also

Big news

डिमोशन: लापरवाही बरतना 2 रजिस्ट्रार कानूनगो को पड़ा भारी, DM ने बना दिया पटवारी, जानिए पूरा मामला

  –जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम का एक्शन -राजस्व अभिलेखों का काम …