Breaking News

दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर भूपेंद्र सिंह भोज का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी

 

अल्मोड़ा। कांग्रेस हाईकमान ने भूपेंद्र सिंह भोज को दोबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का चौघानपाटा में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भोज के दोबारा मनोनयन पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।

 

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान करते हुए उन्हें पार्टी के साथ जोड़े रखते हैं वही, दूसरी ओर युवाओं के साथ सामंजस्य बनाकर पार्टी को मजबूत प्रदान करने में सक्षम हैं। पार्टी हाईकमान ने दोबारा भोज को जिम्मेदारी सौंपकर जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कांग्रेसजन 2027 विस चुनाव में मजबूती के साथ पार्टी के लिए काम कर परचम लहराने का काम करेंगे।

 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं के समर्पण और सहयोग से आलाकमान ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी है, इस जिम्मेदारी को पूर्ण मनोयोग से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर जमीनी मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है, उसके सम्मान को संगठन में सर्वोपरि रखा जाएगा।

 

स्वागत करने वालों में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, आनंद बगड़वाल, आनंद बिष्ट, एनडी पाण्डेय, मनोज वर्मा, मंजू कांडपाल, प्रीति बिष्ट, जया जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, हेम तिवारी, किरण आर्या, परितोष जोशी, निजाम कुरैशी, भैरव गोस्वामी, अजीत कार्की, दिनेश पिलख्वाल, हिमांशु मेहता, मोहन देवली, वैभव पांडे, रूचि कुटोला, जगदीश तिवारी, निर्मल रावत, गोविंद लाल, दिनेश पिलख्वाल, बीके पांडे, पवन सिंह मेहरा, नितिन रावत, अमित बिष्ट, दीपेश कांडपाल, गुंजन चम्याल, दीपक कुमार, कपिल बहुगुणा, पारस डसीला, मनोज सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह धोनी, गौरव वर्मा, कार्तिक साह, धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, अमर बिष्ट, वैभव तिवारी, मयंक बिष्ट, देवेंद्र सिंह कनवाल, हरेंद्र प्रसाद, ललित फर्त्याल, शशांक बिष्ट, सूरज वाणी, आशीष कुमार, संजू सिंह, पंकज कार्की, गोलू सतवाल, प्रदीप बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *