Breaking News
Oplus_131072

पीएमश्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी दन्या में आयोजित नौ दिवसीय SMC-SMDC प्रशिक्षण संपन्न, 24 विद्यालयों के सदस्यों ने लिया हिस्सा

 

​अल्मोड़ा: धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत संकुल दन्या में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) एवं विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) के सदस्यों का नौ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद गोपाल ने शिरकत की।  पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, दन्या में तीन विभिन्न चरणों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 9 कार्यदिवसों तक चला। ​प्रथम बैच को 27 जनवरी से 29 जनवरी, ​द्वितीय बैच को 4 फरवरी से 6 फरवरी तथा ​तृतीय बैच को 9 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रशिक्षण दिया गया।

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संकुल दन्या के 24 विद्यालयों के SMC/SMDC सदस्यों एवं विद्यालय प्रमुखों (सचिवों) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से प्रधानाध्यापक सहित कुल 6 सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

प्रशिक्षण में मुख्य संदर्भदाता (मास्टर ट्रेनर) की भूमिका में प्रताप सिंह रौतेला (CRC दन्या) एवं ब्लॉक अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ त्रिभुवन सिंह बिष्ट रहे। प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारी खान उमैर असगर ने प्रतिभागियों को SMC/SMDC के महत्व, उद्देश्यों और विद्यालय विकास में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

Check Also

Almora: सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, डीएम ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

  अल्मोड़ा: ईरान व इजरायल में चल रहे संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *