Breaking News

IAS व PCS अफसरों के तबादले, अल्मोड़ा व नैनीताल के DM बदले, देखिए लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में एक बार फिर से आईएएस के तबादले हुए है। दो जिलों नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी भी बदले गए है।

 

आईएएस ललीत मोहन रयाल को नैनीताल जिलाधिकारी के पद से हटाकर शासन में भेजा गया हैं। उन्हें अपर सचिव मुख्यमंत्री के साथ-साथ कार्मिक और सर्तकता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, GMVN के प्रबंधन निदेशक आईएएस विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं, ये जिम्मेदारी भी आईएएस ललीत मोहन के पास ही थी।

आईएएस निधि यादव को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग और निदेशक खेल, युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल डीएम की जिम्मेदारी दी गई हैं।

आईएएस के अलावा राज्य में पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर भी किए गए है। PCS कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया। इसी तरह पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।

PCS वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (ADM), देहरादून बनाया गया हैं। PCS सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई हैं। डिप्टी कलेक्टर नैनीताल PCS सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा बनाया गया हैं।

यहां देखे लिस्ट-

Check Also

लोक प्रबंधन विकास संस्था द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 37 विद्यालयों के 297 बच्चों ने लिया भाग

अल्मोड़ा: लोक प्रबंधन विकास संस्था की ओर से ताकुला, हवालबाग और भैसियाछाना विकासखंड के विभिन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *