Breaking News
News logo
News logo

अल्मोड़ा में एक अक्टूबर को काला दिवस मनाएंगे शिक्षक-कर्मचारी, ये हैं मांग

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी। बैठक में एक अक्टूबर यानि मंगलवार को काला दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि सभी ब्लॉक कार्यकारिणी अपने अपने विकासखंड में एनपीएस और यूपीएस की प्रतियों का दहन कर अपना रोष व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही काली पट्टी बांध कर अपने कार्यस्थल पर जाएंगे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए आन्दोलन को तेज किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक डॉ मनोज कुमार जोशी ने की एवं संचालन जिलाध्यक्ष गणेश भण्डारी ने किया।

बैठक में जिलामंत्री भूपाल चिलवाल, जिला कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, जिला महिला अध्यक्ष कीर्ति चटर्जी, सचिव शांति जुयाल प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेंद्र पाठक, हवालबाग के संरक्षक संजय जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष बसंत बल्लभ पांडे, राजू लटवाल, त्रिवेन्द्र सिंह, सल्ट अध्यक्ष नीरज सचान, मंत्री मदन ध्यानी, स्याल्दे अध्यक्ष गोपाल रावत, मंत्री कविंद्र उप्रेती, चौखुटिया अध्यक्ष जीवन मेहरा, द्वाराहाट अध्यक्ष मोहन जोशी , मंत्री नन्दाबल्लभ वल्लभ मनाली, ताड़ीखेत संयोजक मनोज पाठक ,अध्यक्ष जीवन तिवारी, सोमेश्वर अध्यक्ष कैलाश जोशी, भैसियाछाना अध्यक्ष हरवंश बिष्ट, मंत्री गोकुल दुर्गापाल, कोषाध्यक्ष रमेश मेहरा, गिरिजा भूषण जोशी, लमगड़ा अध्यक्ष तारा बिष्ट, मंत्री मनोज शर्मा, मीनाक्षी जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गिनाई मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां

अल्मोड़ा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार …

preload imagepreload image
15:02