Breaking News

Khel mahakumbh 2024:: खेल महाकुंभ में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, ये रहे अव्वल

अल्मोड़ा। खेल महाकुंभ के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हवालबाग खेल मैदान व स्थानीय एचएनबी स्पोर्टस स्टेडियम में जारी है। रविवार को आयु वर्ग अंडर-20 व अंडर-23 बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिता में कई महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि अंडर-20 बालिका में सौ मीटर दौड़ में दीक्षा आर्या, हर्षिता, मीनाक्षी तिवारी, 200 मीटर दौड़ में किरन रावत, हर्षिता, दीपा तिवारी, 800 मीटर दौड में मीनाक्षी बिष्ट, तमन्ना बिष्ट, सोनी नेगी, 3000 मीटर में मीनाक्षी बिष्ट, पूनम भट्ट, रिया ने क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-23 बालिका वर्ग के सौ मीटर दौड़ में सिया बोहरा, दीक्षा भट्ट, लक्ष्मी जीना, 200 मीटर दौड़ में सिया बोहरा, गीता तिवारी, अनीशा अधिकारी ने क्रमश पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अव्वल खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

यहां धन सिंह धोनी, शिवदत्त जोशी, गोविन्द सिंह, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लता वर्मा, महेन्द्र सिंह भैसोड़ा, शोबन सिंह कनवाल, कुन्दन सिंह कनवाल, अशोक कुमार, संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

Check Also

tabadla

बिग ब्रेकिंग:: डीएम अल्मोड़ा ने किए पटवारियों के बंपर तबादले, लंबे समय से जमे पटवारी हुए इधर से उधर

अल्मोड़ा। जिले में राजस्व उपनिरीक्षकों के बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं। पूर्व में …

preload imagepreload image
01:49