Breaking News
breaking
breaking logo

Big breaking: दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, 17 लोगों की मौत की सूचना, कई लोग घायल

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान इलाके के एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में कम से कम से कम 17 लोगों के मौत की सूचना है।
जबकि इस हादसे में भारी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 

घटना उत्तरी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर शनिवार को सप्तमी की शाम दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा कथित तौर पर भारी भीड़ के दबाव में ढह गया। इसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस घटना में करीब 40 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हालांकि, आधिकारिक रूप से मौतों का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।

 

घटना के समय दुर्गा पूजा मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचे थे। घायलों को मौके से निकालकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने लोगों को पूजा पंडाल में जाने से रोक दिया है। कोलकाता पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

 

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल हादसे की सूचना मिलते ही कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बंगाल के राज्यपाल एन रवि और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताया है।

 

Check Also

बरसाती नाले के तेज बहाव में बही स्कूटी, अल्मोड़ा के 19 वर्षीय युवक की मौत

  पिथौरागढ़: वरड बैंड–बेरीनाग मार्ग पर बरसाती नाले के तेज बहाव में स्कूटी समेत दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *