किच्छा( उधम सिंह नगर)।
विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख़ नज़दीक आते ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गयी है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी जीत हांसिल करने के लिए पूरा दम लगा दिया है।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उधम सिंह नगर एवं नैनीताल जिले के प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किच्छा में उत्तराखंडी किसान स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर किसानों को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों की समस्याओं तथा मांगो का समर्थन करते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनने पर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
किच्छा विधानसभा में किसानों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमला बोला। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुवे कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी ने एक साल तक हजारों किसानो को भीषण ठंड तथा महामारी के समय सड़क पर समय बिताने को मजबूर कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री वर्तमान में राजा की भूमिका निभा रहे है और मनमाने नियम बनाकर जनता पर थोपने का प्रयास किया जा रहा है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का मूल्य 2500 प्रति कुंतल दिया जा रहा है और उत्तराखंड में भी कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को 2500 रुपये प्रति कुंतल धान का मूल्य दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के खाते में नगद धनराशि ट्रांसफर की जाएगी और हर गरीब व्यक्ति के हितों में कांग्रेस सरकार काम करेगी। विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने जनता एवं किसानों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जैसा बीजेपी ने किसानों वे साथ किया कांग्रेस पार्टी कभी भी किसानों के साथ ऐसा नहीं करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार के समय किसानों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिला था। उस दौरान कांग्रेस पार्टी ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्जा मात्र 10 दिनों के भीतर माफ कर दिया था। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी देश के अन्नदाता किसानों का हर संभव सहयोग किया जाएगा।
India Bharat News Latest Online Breaking News