Breaking News

अल्मोड़ा: मुख्य उद्यान अधिकारी संतोष शर्मा ने आदर्श उद्यान पाखुड़ा का किया भ्रमण

अल्मोड़ा। मुख्य उद्यान अधिकारी संतोष शर्मा (Chief Horticulture Officer Santosh Sharma) ताड़ीखेत विकासखंड के पाखुड़ा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने आदर्श उद्यान पाखुड़ा का स्थलीय भ्रमण किया। इस दौरान सीएचओ ने उद्यान पति रिटायर्ड कर्नल गणेश गिरी गोस्वामी एवं बागवान संगठन के जिला अध्यक्ष व प्र​गतिशील किसान प्रेम गिरी गोस्वामी से उद्यान को लेकर कई प्रकार की जानकारियां ली। इस दौरान उन्होंने कास्तकारों की समस्याएं भी सुनी। जिनके निस्तारण के लिए जल्द ही कार्यवाही करने की बात कही।

मुख्य उद्यान अधिकारी संतोष शर्मा ने उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों में लगे फलों का अवलोकन किया। साथ ही उनकी गुणवत्ता व व्यावसायिक श्रेणी की महत्ता पर कास्तकारों से चर्चा की। उद्यान में पूर्ण रूप से जैविक खाद का प्रयोग किए जाने को लेकर सीएचओ ने प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य उद्यान अधिकारी शर्मा ने बताया कि आदर्श उद्यान पाखुड़ा को कास्तकारों के लिए एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने उद्यान के प्रचार प्रसार व किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए प्रगतिशील कास्तकारों का भ्रमण कराये जाने की बात कही।

इस दौरान उद्यान पति व दीर्घकालिन व्याव​हारिक अनुभव रखने वाले प्रगतिशील कास्तकार प्रेम गिरी गोस्वामी ने विपणन व्यवस्था, पैकिंग सामग्री और ट्रांसपोर्ट समेत अन्य समस्याओं को लेकर मुख्य उद्यान अधिकारी को अवगत कराया। भ्रमण के दौरान प्रभारी अधिकारी उद्यान विभाग जी.डी. जोशी भी मौजूद थे।

 

Check Also

Big news

अल्मोड़ा स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर:: तीन लोगों पर फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए नौकरी पाने का आरोप, CMO की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। सरकारी विभाग जनता के प्रति कितने जवाबदेह हैं यह सब जगजाहिर है, लेकिन विभाग …

preload imagepreload image
17:06