Breaking News

कुमाऊं: 17 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर दे दी जान

किशोर के आत्महत्या से परिजनों में मचा कोहराम

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड के बागेश्वर ​से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। किशोर के इस खौफनाक कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरसीला निवासी 17 साल के गौरव फर्तियाल ने घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बागेश्वर में लागातार आत्महत्या करने के मामले बढ़ते जा रहे है। पिछले 6 महीनों का आंकड़ा देखा जाय तो 25 से अधिक लोगो ने आत्महत्या की है। कुछ दिन पूर्व ही 31 वर्षीय युवक ने घर में ही फांसी लागातार आत्महत्या की थी। आत्महत्या के बढ़ते इन मामलों को देखकर जनपद वासी और मनोचिकित्सक चिंतित है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

 

Check Also

विवेकानंद इण्टर कॉलेज रानीधारा के पूर्व छात्र राजीव पांडे का सीएपीएफ में चयन

अल्मोड़ा। विवेकानंद इण्टर कॉलेज, रानीधारा के पूर्व छात्र राजीव पाण्डे का चयन संघ लोक सेवा …

preload imagepreload image
04:16